{"_id":"5a40162d4f1c1b3c3d8bfc94","slug":"31514149421-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू नहीं बना पाई खाना तो पंचायत में टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू नहीं बना पाई खाना तो पंचायत में टूट गई शादी
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दानगंज। विवाहिता भोजन नहीं बना पाई तो पंचायत में शादी टूट गई और ससुराल वालों ने लिखापढ़ी कर दहेज का पूरा सामान मायके वालोें को लौटा दिया। मामला चोलापुर क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। घटना को लेकर रविवार को पूरे इलाके में जबरदस्त चर्चा रही। वहीं, विवाहिता के पक्ष से कोई भी मामले को लेकर चोलापुर थाने नहीं पहुंचा।
चोलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तीन माह पूर्व हुई थी। विवाह के बाद बहु ससुराल आई तो युवक के मां-बाप ने उसे घर की जिम्मेदारी संभालने और दोनों समय परिवार के लोगों के लिए खाना बनाने को कहा। आरोप है कि बार-बार कहने के बावजूद विवाहिता भोजन नहीं बना सकी तो इस बात की शिकायत उसके मायके की गई। मायके पक्ष के लोगोें ने कहा कि उनकी बेटी को खाना बनाने आता है तो ससुराल पक्ष के लोगोेें ने कहा कि यदि वह ऐसा करके दिखा दे तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। शनिवार को दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई और विवाहिता से खाना बनाने को कहा गया मगर वो ऐसा न कर सकी। आखिरकार पंचों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति से युवक और विवाहिता के अलग रहने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही लड़का पक्ष ने विवाहिता को दहेज का पूरा सामान वापस कर दिया।