{"_id":"5a32e29e4f1c1b3c3d8bda9f","slug":"31513284254-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएस ने दी तहरीर, छात्रों ने पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएस ने दी तहरीर, छात्रों ने पुतला फूंका
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के घर पर पेट्रोल बम से हुए हमले के बाद गुरुवार को कुछ छात्र एमएस आफिस के सामने उनका पुतला फूंकने पहुंच गए। जब तक सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे, तब तक छात्र पुतला जला चुके थे। मामले की जानकारी होते ही तत्काल कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। इन घटनाओं से परिसर का माहौल फिर गरम हो गया है। अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय की तहरीर पर लंका पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सर सुंदर लाल अस्पताल में बुधवार को दिन में पीजी के एक छात्र ने चिकित्सा अधीक्षक पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए लंका पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद रात में कुछ अराजकतत्वों ने चिकित्सा अधीक्षक के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया और कार में आग लगाने की कोशिश की। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने लंका पुलिस को तहरीर देकर हमला, आगजनी, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। मामले की जांच करने पहुंचे सीओ भेलूपुर ने अधीक्षक से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मांग की, ताकि वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ा जा सके।
वहीं, अपराह्न तीन बजे कुछ छात्र चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय सामने पहुंचे और उनका पुतला फूंका। कार्यालय के पास दो सुरक्षाकर्मी रहते हैं लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लग पाई। जब इसकी जानकारी हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। बवाल की आशंका को देखते हुए सिंह द्वार पर कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई।