{"_id":"5a27032f4f1c1b8b688b6d35","slug":"31512506159-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल
Updated Wed, 06 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव प्रचार थम गया। मतदान गुरुवार को होगा। कुल 4340 छात्र मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। अंतिम दिन चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों और समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी। कैंपस से लेकर कक्षाओं तक प्रचार किया और अपने हक में वोट की अपील की। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कॉलेज कैंपस में ही नहीं बाहर भी पोस्टर, हैंडबिल और विजिटिंग कार्ड खूब बांटे गए।
उदय प्रताप कॉलेज में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान होना है। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। छात्रसंघ चुनाव के दिन मतदाताओं को अपना परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतदान के लिए 22 बूथ बनाए जाएंगे। उधर मतदान को लेकर कॉलेज प्रशासन ने भी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कॉलेज में बैरिकेडिंग वगैरह का काम एक बार पुन: शुरू हो चुका है। छात्रसंघ चुनाव में प्रमुख पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी बंदोबस्त किए गए हैं।