{"_id":"5a245f434f1c1b8e698bfa63","slug":"31512333123-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा ही रखेंगे खुशहाल दुनिया की बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा ही रखेंगे खुशहाल दुनिया की बुनियाद
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वैश्विक स्तर पर शांति, विकास, बेहतर स्वास्थ्य, तकनीकी उन्नयन आदि मुद्दों पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया है। वे चाहते हैं कि आने वाले दिनों में युवा ही खुशहाल दुनिया की बुनियाद रखें। बीते 14-22 अक्तूबर तक रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में उन्होंने युवाओं से इस मुद्दे पर संवाद किया। महोत्सव में प्रतिभाग करने गए बीएचयू के पांच में से दो छात्रों अरुण प्रकाश और तनय कुमार को भी संवाद का मौका मिला। महोत्सव से लौटे दोनों छात्रों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने दुनिया के मौजूदा हालात में बदलाव के लिए युवाओं पर भरोसा जताया।
युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से रूस के सोची शहर में आयोजित महोत्सव में भारत समेत 185 देशों के करीब 25 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें बीएचयू के अतुल कुमार, मनीष रंजन और सौरभ मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ आयोजित संवाद में भागीदारी के लिए विश्व के 200 छात्रों का चयन किया गया था। पहली बार राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के बाद ये छात्र उत्साहित हैं और इसे जीवन की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इसके अलावा अतुल कुमार, सौरभ मिश्रा ने जहां खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीते वहीं मनीष रंजन ने भारत और रूस के आपसी संबंधों की विवेचना प्रस्तुत की।