फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कचहरी ब्लास्ट की दसवीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि

कचहरी ब्लास्ट की दसवीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि

Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
कचहरी ब्लास्ट की दसवीं बरसी पर मृतकों को श्रद्धांजलि
वाराणसी। कचहरी बम ब्लास्ट की दसवीं बरसी पर गुरुवार को नम आंखों के बीच अधिवक्ताओं ने अपने मृत साथियों को स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन ने 23 नवंबर, 2007 को हुए बम धमाके के मद्देनजर आतंकवाद का विरोध करते हुए गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर शहादत दिवस मनाया।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट परिसर स्थित बम ब्लास्ट स्थल पर बने स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पण और कैंडल जलाने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बम ब्लास्ट वाले दूसरे स्थान पर पहुंचे और यहां भी पुष्प अर्पित किए। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने शहीद साथी अमर रहें जैसे नारे लगाते हुए मामले की सुस्त विवेचना पर लापरवाही जताई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने वालों में जिला जज दिनेश कुमार शर्मा, अपर सत्र न्यायाधीशगण गुलाम उल मदार, लोकेश राय व अश्वनी दुबे, सीजेएम अभय श्रीवास्तव, सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस व महामंत्री ओम प्रकाश पांडेय, बनारस बार अध्यक्ष अनिल पांडेय व महामंत्री आनंद मिश्र, हरिशंकर सिंह, वशिष्ठ नारायण मिश्र, रामअवतार पांडेय, दुर्गा प्रसाद, जयनाथ मिश्र, नित्यानंद राय, संजय दाढ़ी, अरविंद चौबे, बृजबिहारी चौबे, जयश्री, बृजेश मिश्र, डीएन यादव समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed