फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता भाजपा में शामिल

सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता भाजपा में शामिल

Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता भाजपा में शामिल
वाराणसी। सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के पार्टी बदलने को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर आखिरकार शुक्रवार को विराम लग गया। अपराजिता सोनकर ने लखनऊ भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। साइकिल छोड़ कमल थामने वाली अपराजिता ने कहा कि उन्होंने विकास के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी की नीतियों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा ने जिला पंचायत पर काबिज होने की कवायद शुरू कर दी थी। भाजपा की ओर से सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया। बावजूद इसके अविश्वास प्रस्ताव साबित नहीं होने पर अपराजिता की कुर्सी बच गई। उस दौरान भी चर्चा रही कि पार्टी से साठगांठ होने के कारण कुर्सी बचाई गई है। भाजपा सही वक्त का इंतजार भाजपा कर रही थी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दौरान सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता को भाजपा में शामिल कर पार्टी ने विरोधियों को करारी पटखनी दी है। जिले के नेताओं को भी इसकी भनक सदस्यता ग्रहण करने के बाद लगी। पूर्व में भी अपराजिता ने पार्टी में शामिल होने का प्रयास किया था तो उस दौरान यहां के नेताओं ने शामिल नहीं कराया था। सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान उनके साथ भाजपा नेता अशोक तिवारी रहे। अपराजिता को भाजपा में शामिल कराने में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और अनुसूचित मोर्चा के नेता मनोज सोनकर का नाम आ रहा है लेकिन इसके पीछे पड़ोसी जिले के एक सांसद की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed