फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैशियर को लूटने के मामले में एक हत्थे चढ़ा

कैशियर को लूटने के मामले में एक हत्थे चढ़ा

Thu, 09 Nov 2017 02:15 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
कैशियर को लूटने के मामले में एक हत्थे चढ़ा
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत जवाहर नगर कालोनी में बिजली विभाग के कैशियर जंगबहादुर यादव को गोली मारकर 2.90 लाख लूटने के मामले में बुधवार को पुलिस ने चंदौली के चकिया से छोटी गैबी निवासी एक बदमाश को हिरासत में लिया। बदमाश के पास से लूटे गए कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। इस बदमाश की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। वहीं, तीन बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात में चार बदमाश शामिल थे। इसके अलावा बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को रेकी करने के शक में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सरायनंदन निवासी जंगबहादुर यादव दुर्गाकुंड स्थित विद्युत उपकेंद्र में कैशियर हैं। मंगलवार को जमा हुए बिल के रुपये अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर लेकर जंगबहादुर कमच्छा स्थित पावर हाउस जमा करने जा रहे थे। जवाहर नगर-खोजवां मार्ग पर जंगबहादुर पहुंचे तो गमछा बांधे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनने लगे। जंगबहादुर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी आंख पर मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद भी जंगबहादुर को भारी पड़ता देख बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी और बैग छीनकर खोजवां की ओर भाग निकले। बैग में 2.90 लाख रुपये और 2.80 लाख रुपये का चेक था। पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों को चिह्नित कर जांच शुरू की। हिरास में लिए गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि लूट में उसके साथ सोनिया का एक और महमूरगंज क्षेत्र के दो साथी भी शामिल थे। पुलिस इन तीनों की तलाश कर रही है। वहीं, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ही लूट की साजिश रची और बदमाशों के साथ मिल कर उसे अंजाम तक पहुंचाया। कुछेक संदिग्ध हत्थे चढ़े हैं, जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed