फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होटलों की बुकिंग फुल, चढ़ गए बजड़ों के दाम

होटलों की बुकिंग फुल, चढ़ गए बजड़ों के दाम

Wed, 01 Nov 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
होटलों की बुकिंग फुल, चढ़ गए बजड़ों के दाम
वाराणसी। देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मद्देनजर होटलों में बुकिंग करीब-करीब फुल हो गई है। इसी प्रकार बजड़े और छोटी नावों को भी बुक करा लिया गया है।
विज्ञापन

इस बार देव दीपावली चार नवंबर को है। इस दिन बनारस के 84 गंगा घाटों की छटा देखते ही बनती है। इसका साक्षी बनने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं। इसके लिए नगर के होटल और उस दिन और एक दिन पहले और बाद के लिए बुक हो गए हैं। देव दीपावली के लिए बजड़े और नाव मिलना मुश्किल हो रहा है। पर्यटन एजेंसियों ने तो छह महीना पहले से ही बजड़े बुक कर रखे हैं और अब इनके दाम आसमान छू रहे हैं। मंझोली और छोटी नौकाओं की भी बुकिंग हो चुकी है। इस अवसर को टूर एंड ट्रेवल एजेंसियां भी अपने फायदे के लिए भुनाने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

गंगा घाटों पर 1700 से ज्यादा नाव और बजड़े हैं। इनके कम पड़ने पर चुनार, मिर्जापुर, कैथी, सराय मोहना की भी नावें भी रोशन के इस पारंपरिक पर्व के लिए बुक हो रही हैं। इस बार बड़े बजड़े की बुकिंग 2.50 लाख में तो मझोले 1.50 लाख से लेकर 80 हजार तक में की जा रही है। बड़ी नाव 20 से 25 हजार तो मझोली 15 हजार और छोटी नाव पांच से 10 हजार रुपये में बुक की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed