{"_id":"59f0f9a84f1c1bdb538b92e8","slug":"31508964776-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दौर में पहुंची रैगिंग मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दौर में पहुंची रैगिंग मामले की जांच
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में कला संकाय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र फिजी निवासी मुनीश क्रिसनील सामी के साथ हुई रैगिंग और मारपीट की जांच अंतिम दौर में पहुंच गई है। संकाय स्तर पर गठित जांच कमेटी की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें जांच की प्रगति पर चर्चा की गई। वहीं, एंटी रैगिंग सेल की जांच रिपोर्ट हफ्ते भर में आने की उम्मीद है।
फिजी निवासी छात्र मुनीश क्रिसनील सामी के साथ बीएचयू परिसर में 13 अक्तूबर को रैगिंग और 14 अक्तूबर को मारपीट हुई थी। पीड़ित छात्र ने एलबीएस हॉस्टल के कुछ छात्रों पर आरोप लगाते हुए कला संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की थी। मामले में लंका पुलिस ने चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट, हमला, धमकी देने और अपमानित करने का मामला दर्ज किया है। एंटी रैगिंग सेल चेयरमैन प्रो. एसके त्रिगुण की अध्यक्षता गठित कमेटी के अलावा कला संकाय की एंटी रैगिंग टीम भी जांच कर रही है। वहीं, पीड़ित छात्र को सुरक्षा के लिहाज से एक सुरक्षाकर्मी मुहैया कराया गया है।