{"_id":"59f0f8b14f1c1bcd538b949e","slug":"31508964529-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोकांफ्रेंसिंग में मानव संसाधन मंत्रालय ने मांगा प्रपोजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोकांफ्रेंसिंग में मानव संसाधन मंत्रालय ने मांगा प्रपोजल
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देश के 20 विश्वविद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ घोषित करने के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अधिकारियों संग वीडियोकांफ्रेंसिंग कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने इस पर विस्तृत चर्चा की। इसके लिए विश्वविद्यालयों से मानव संसाधन मंत्रालय को प्रपोजल भेजने को भी कहा गया है।
इसी महीने की चार अक्तूबर को प्रधानमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में देश के शीर्ष 20 विश्वविद्यालयों का चयन कर उन्हें सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही विश्वविद्यालयों में इसको लेकर चर्चाएं चल रही थी। बुधवार दोपहर में आयोजित वीडियोकांफ्रेंसिंग में मंत्रालय के अधिकारियों ने बीएचयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, जरूरतों आदि पर खुलकर बातचीत की। इसमें उन्होंने इस आशय का प्रस्ताव मांगा।