फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिंदूर खेला, धुनुचि नृत्य से पंडालों में जगदंबा की विदाई

सिंदूर खेला, धुनुचि नृत्य से पंडालों में जगदंबा की विदाई

Mon, 02 Oct 2017 02:11 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
सिंदूर खेला, धुनुचि नृत्य से पंडालों में जगदंबा की विदाई
वाराणसी। सिंदूर खेला, ढाक, ढोल, नगाड़े की गूंज के साथ जगत जननी जगदंबा की महलों-मंदिरों की अनुकृति वाले पंडालों में प्रतिष्ठापित नयनाभिराम प्रतिमाएं गंगा सरोवरों, कुंडों में विसर्जित कर दी गईं। सिर पर चुनरी बांध कर नाचते हुए पूजा समितियों के पदाधिकारी निकले। इस दौरान नृत्य-संगीत के बीच हर तरफ उल्लास का माहौल था। देर शाम तक शहर और देहात को मिलाकर 409 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सनातन धर्म, प्रीमियर ब्वायज स्पोर्टिंग क्लब समेत शेष 85 प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा। इसमें देवनाथपुरा का अतिसंवेदनशील गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की भी प्रतिमा का विसर्जन होना शामिल है।
विज्ञापन

काशी में शनिवार की दोपहर बाद से ही प्रतिमाओं का विसर्जन आरंभ हो गया। पंडालों में पूर्णाहुति के बाद आरती उतारी गई। इसके बाद ट्रालियों, वाहनों पर प्रतिमाओं को रखकर बाजेगाजे के साथ विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। सोनारपुरा के दुर्गोत्सव सम्मिलिनी, जिम स्पोर्टिंग क्लब, तरुण प्रभात संघ, ईगल क्लब की प्रतिमाओं को विसर्जित करने से पहले पंडालों में बंगीय समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इस दौरान एक-दूसरे को अबील-गुलाल से रंग दिया गया। धुनुचि नृत्य और शंख ध्वनि की छटा अलग श्रद्धालुओं का मन मोह रही थी। ट्रालियों पर मां दुर्गा के अलावा , लक्ष्मी, गणेश षड़ानन, महिषासुर की प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु प्रसाद वितरित करते हुए चल रहे थे। इस दौरान रास्ते भर जयकारे गूंजते रहे। विश्व सुंदरी पुल के नीचे बने गंगा सरोवर के अलावा तेलियानाला के पास बने गंगा सरोवर में देर रात तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। लक्ष्मीकुंड और मैदगिन के कंपनी बाग स्थित कुंड, शंकुल धारा पोखरे में भी प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। शहर में 209 और देहात में 200 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सड़कों पर हर तरफ उल्लास का माहौल था।
विज्ञापन

सनातन धर्म की चलचित्र वाली झांकी पर पुलिस ने लगाई रोक
वाराणसी। कैंट टू कटरा जम्मू-तवी एक्सप्रेस के जरिए वैष्णो देवी दर्शन कराने वाली सनातन धर्म इंटर कॉलेज की विद्युत चालित झांकी को शनिवार की रात पुलिस ने रोकवा दिया। मोहर्रम के जुलूस उठने का हवाला देकर दशाश्वमेध पुलिस ने चलचित्र वाली मां दुर्गा की झांकी चलाने पर रोक लगा दी। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु झांकी दर्शन किए बिना लौट गए। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि पुलिस के इस कदम से श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल रहा। तमाम आग्रह के बाद भी पूजा समिति की नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी-भरकम फोर्स की मौजूदगी में निकलेगा जुलूस
वाराणसी। देवनाथपुरा से सोमवार गोल्डेन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इसके मद्देनजर सात सीओ, 10 एसओ, 30 सब इंस्पेक्टर, 350 कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी, 50 महिला कांस्टेबल, एंटी राइट स्क्वॉड और टियर गैस स्क्वॉड मौजूद रहेगा। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके अलावा भीड़ में सादे कपड़ों में दो सौ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed