{"_id":"59cac01f4f1c1bdb538b48f7","slug":"31506459679-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस की सुरक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस की सुरक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था में अब बड़े बदलाव की तैयारी है। बवाल के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस दिशा में पहल शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अत्याधुनिक हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। सभी महिला छात्रावासों और अन्य प्रमुख स्थानों को भी सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। मंगलवार को त्रिवेणी हॉस्टल के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर इसकी शुरुआत कर दी गई। गर्ल्स हॉस्टलों में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी जल्द से जल्द करने की तैयारी है।
छात्राओं की प्रमुख मांग सुरक्षा इंतजामों को चुस्त-दुरुस्त किए जाने की थी। छेड़खानी की घटना के बाद उन्होंने चीफ प्राक्टर को लिखे शिकायती पत्र में कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। शुक्रवार की रात बवालबाजी, तोड़फोड़, आगजनी के बाद विश्वविद्यालय में सुरक्षा इंतजाम पुख्ता न होने का मुद्दा और तूल पकड़ लिया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, महिला छात्रावासों की सुरक्षा पर अधिक फोकस करने सहित कई अहम बिंदुओं पर पहल की है। 1350 एकड़ वाले इस परिसर में करीब 50 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी हमेशा बनी रहती है।