{"_id":"59bed7734f1c1bb4688b5341","slug":"31505679219-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2018 तक पूरा कराएं वरुणा कॉरीडोर का काम-प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2018 तक पूरा कराएं वरुणा कॉरीडोर का काम-प्रमुख सचिव
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा ने रविवार को वरुणा कॉरीडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि अक्तूबर से अधूरे काम को शुरू कराएं। जिससे कि इसका निर्माण मार्च 2018 तक पूरा करा लिया जाए। साथ ही कार्य की गुणवत्ता और मानकों का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी।
शहर पहुंचे प्रमुख सचिव शाम को वरुणा कॉरीडोर पहुंचे और अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हर हाल में समय पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरों में पानी नहीं होने की शिकायत मिल रही है। इसमें लारवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य अभियंता सिंचाई को निर्देश दिया कि इस समय धान की फसल अंतिम चरण में है। इस वक्त पानी की बहुत जरूरत होती है। ऐसे में नहरों में पानी छोड़ें। साथ ही इसकी निगरानी के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी को क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य अभियंता से कहा कि औचक निरीक्षण करें और क्षेत्र में कमेटी के सदस्य नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसकी रिपोर्ट शासन को अवगत कराएं। कुछ लोगों ने शिकायत की कि नदी की मिटटी का खनन हो रहा है। इस पर प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को चेताया।