{"_id":"59b6f3224f1c1be67f8b611a","slug":"31505162018-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की टक्कर से बीएचयू कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की टक्कर से बीएचयू कर्मी की मौत
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। पुराना आरटीओ आफिस के समीप सोमवार को एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से बीएचयू कर्मी लुइस एक्का (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे चालक को स्कूल बस के साथ इलाकाई लोगोें ने सारनाथ पुलिस को सौंप दिया।
झारखंड के महुआटाड़ के मूल निवासी लुइस एक्का बीएचयू के हॉस्टल में कार्यरत थे। सोमवार को नवापुरा स्थित अपने आवास से बाइक से लुइस ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुराना आरटीओ आफिस के समीप सामने से आ रही निजी स्कूल की बस ने लुइस की बाइक पर जोरदार टक्कर मारी तो वह छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे में मौत की जानकारी पाकर लुइस के परिवारीजन दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। पत्नी प्रमिला शव देखते ही अचेत हो गईं और बेटे-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्त में आए बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।