{"_id":"59b05e794f1c1bef7f8b4792","slug":"31504730745-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाईअड्डे की चहारदीवारी की बढ़ाई जा रही ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाईअड्डे की चहारदीवारी की बढ़ाई जा रही ऊंचाई
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर(ब्यूरो)। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की रनवे चहारदीवारी को दो से ढाई फीट और ऊंचा किया जा रहा है। अब बाहरी लोग रनवे के अंदर विमान से संबंधित होने वाले आपरेशन को देख नही पाएंगे और न ही फोटोग्राफी कर पाएंगे।
हवाई अड्डे पर रनवे चहारदीवारी की ऊंचाई बाहर से कम होने के चलते बाहरी लोग विमानों की फोटो लेने के साथ ही वीडियो भी बना लेते थे। इससे हवाईअड्डे पर खतरे की संभावना बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्यालय में रिपोर्ट प्रेषित किया था। पूर्व में कई बार खबरें भी प्रकाशित हो चुकी थी। उस को संज्ञान में लेते हुए बीसीएएस (ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन) के नियमानुसार लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की बाउंड्री को आवश्यकता अनुसार दो से ढाई फीट बढ़ाई जा रही है।
इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि बीसीएएस के मानक के अनुसार रनवे की बाउंड्री दस फीट से ज्यादा ऊंची नहीं रख सकते लेकिन बाहर से चहारदीवारी काफी छोटी हो गई है। इस कारण दो से ढाई फीट तक ऊंची की जा रही है।