{"_id":"5995f8094f1c1b8a2f8b46b9","slug":"31503000585-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी मेले के जरिए दी जाएगी चीन को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी मेले के जरिए दी जाएगी चीन को मात
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से चीन को मात देने की कोशिश में एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आठ से 17 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला लगाया जाएगा। चौका घाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित होने वाले मेले में पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री आने की संभावना है।
मेले का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संगठक अजय कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। संयोजक सुरेश सिंह को बनाया गया है। मेले में देश भर के हस्तशिल्पियों के तकरीबन 300 स्टॉल होंगे। काशी के कारीगरों द्वारा बनाए सामान की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। केंद्र सरकार के अलावा विभिन्न मंत्रालयों के स्टॉल भी लगेंगे। स्वदेशी मेले में देश भर के हस्तशिल्पियों की कला का संगम होगा।
मई में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में चीनी उत्पादों के बढ़ते प्रयोग के खिलाफ माहौल बनाने का जिम्मा मंच को सौंपा गया था। इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए 28 जून को काशी से स्वदेशी संकल्प रथयात्रा निकाली गई थी। रथयात्रा का समापन 25 सितंबर को बलिया के टाउनहाल में होगा। दूसरे चरण में स्वदेशी मेला लगाया जाएगा। मंच के काशी प्रांत प्रचार प्रमुख अवनींद्र राय ने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी का कार्यक्रम खत्म होगा। इसके बाद स्वदेशी मेले का आयोजन होगा।