{"_id":"596142754f1c1b377f8b46fc","slug":"31499546229-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से युवक समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से युवक समेत चार की मौत
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर/सेवापुरी/पिंडरा/कछवा रोड। बारिश के मौसम में खंभों पर करेंट उतरने अथवा तार टूटने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी चौबेपुर, सेवापुरी और पिंडरा क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से दो किसान और एक युवक समेत चार लोगों की मौत हो गई।
कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली गांव निवासी किसान रामलाल पटेल (65) का पड़ोस के गजेपुर गांव स्थित खेत में नलकूप है। वह चरी के खेत में एलटी लाइन की तार टूट कर गिरा हुआ था। खेत में चरी काटते समय रामलाल तार की चपेट में आकर करेंट लगने से छटपटाने लगे। कुछ देर बाद उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह चौबेपुर क्षेत्र के भभियार गांव निवासी ऋषिकेश पांडेय (50) सुबह पंखे का प्लग लगाते समय करेंट चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ऋषिकेष खेती करने के साथ कथावाचक भी थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा में पप्पू पांडेय का पुत्र सोनू (25) सुबह घर की बिजली ठीक कर रहा था। इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे परिवार में कोहराम मच गया।
ऐसे ही कछवा रोड क्षेत्र के खंधक गांव की दलित बस्ती में देर शाम बल्लू हरिजन की दस साल की बेटी आकांक्षा घर के बाहर लोहे के तार पर फैलाए गए कपड़े उतारने गयी थी। इसी दौरान तार में करेंट उतरने से वह चिपक गई। परिवार के लोगों ने लकड़ी से उसे अलग किया और छतेरी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।