{"_id":"595d39604f1c1b481d8b4666","slug":"31499281760-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खाते से लिंक कराएं आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खाते से लिंक कराएं आधार
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। 31 मार्च 2016 से पहले ऋण लेने वाले ऐसे लघु व सीमांत किसान जो एक लाख रुपए तक ऋण लिए हैं। ऐसे किसान अपना आधार नंबर शीघ्र बैंक से लिंक करा लें। जिससे उनका ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफ किया जा सके। अधार लिंक नहीं कराने वाले किसानों को इसका लाभ मिलने पर असुविधा होगी।
मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के उन्नयन एवं सतत विकास हेतु फसली ऋण मोचन योजना लागू किया है। जिसमें ऐसे लघु एवं सीमांत कृषकों को फसली ऋण 31 मार्च 2016 या इसके पूर्व ऋण प्रदाता संस्थाओं से प्रदान किया गया हो राज्य सरकार एक लाख रूपये तक की धनराशि का ऋण मोचन प्रदान करेगी। उन्होंने उक्त योजना में लाभान्वित होने वाले किसानों से अनुरोध किया है कि जिन किसानों का आधार कार्ड अभी नहीं बने हैं। वे अपना आधार कार्ड अतिशीघ्र बनवा लें। जिन किसानों का आधार कार्ड बना है। वे अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करवा लें। जिससे ऋण माफी योजना का लाभ उनको दिया जा सके। जिन कृषकों के आधार कार्ड नही हैं या बैंक खाते से लिंक नही हैं। उन्हें उक्त योजना में लाभ मिलने में असुविधा होगी। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि 31 मार्च 2016 से पहले एक लाख रुपए तक लोन लेने वाले किसानों का कर्ज माफ करने के लिए जिला स्तरीय टीम गठित हो गई है। जिसमें डीएम अध्यक्ष, सीडीओ सचिव व जिला कृषि अधिकारी सह सचिव है। जबकि डीडी एग्रीकल्चर, गन्ना अधिकारी, उद्यान अधिकारी व सभी बैंकों के जिला समन्वयक सदस्य हैं।