फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शतचंडी महायज्ञ

शतचंडी महायज्ञ

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शतचंडी महायज्ञ
सीतामढ़ी। गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर बारीपुर और सीतामढ़ी में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ में बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज, हवन, पूजन, आरती के भव्य आयोजन से क्षेत्र देवीमय हो गया है। सुबह के कार्यक्रम में दुर्गा शप्तशती पाठ, हवन आदि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जीवन को धन्य किया।
विज्ञापन

बारीपुर में शतचंडी महायज्ञ समाजसेवी राहुल दुबे के यहां पंडित महेंद्र प्रताप तिवारी के आचार्यत्व में चल रहा है। बुधवार को शायंकालीन आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। आचार्य ने यज्ञ महिमा को बताते हुए कहा कि मां दुर्गा शक्ति की देवी हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ विधि को पूर्ण किया जाता है, उसे शतचंडी यज्ञ कहा जाता है। यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। उधर सीतामढ़ी में महर्षि वाल्मीकि आश्रम में शतचंडी यज्ञ में श्रद्धालु आहुति के लिए पहुंच रहे हैं। संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान धर्मेंद्र सिंह, रागिनी सिंह और बसंतलाल गौड़ है। आचार्य डॉ. शिवपूजन शुक्ल ने कहा यज्ञ की पवित्र अग्नि के माध्यम से हम जो आहुति डालते हैं वो देवताओं तक पहुंचती है और देवता हमें आशीर्वाद देते हैं। इस मौके आचार्य पवन शुक्ल, पं. गुड्डू महराज, पं विनय दुबे, पं सुरेश दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed