{"_id":"5938650b4f1c1bcc458b459e","slug":"31496868107-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, झांसे में न आएं ठग युवतियों के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, झांसे में न आएं ठग युवतियों के
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सावधान रहिए, मदद मांगने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला युवतियों का गिरोह शहर में डेरा जमाए हुए है। खुद को आपदा पीड़ित बताकर मदद मांगने के नाम पर राहगीरों की जेब ढीली करने वाला यह गिरोह कैंटोनमेंट, चांदपुर, नरिया-करौंदी मार्ग, सारनाथ जैसे इलाकों में अड्डा बनाए है।
पांच-छह की संख्या में ये युवतियां दोपहिया वाहन सवारों को रोकती हैं। खुद को राजस्थान, जम्मू या किसी अन्य प्रदेश का आपदा पीड़ित बताकर मदद मांगती हैं, जो उनके झांसे में आ जाता है, उससे दबाव बनाकर मनमाने तरीके से रुपये ऐंठती हैं। ऐसी ही कुछ युवतियों को कुछ दिनों पूर्व सारनाथ थाने पर पुलिस लेकर गई थी लेकिन हिदायत देकर छोड़ दिया था। खास यह कि ये अक्सर एक यूनिफार्म में होती हैं। सुनसान रास्ता होने पर राहगीरों से जबरन रुपये छीन लेती हैं। पुलिस का वाहन दिखाई देते ही मदद मांगने वाली यह युवतियां तितर-बितर हो जाती हैं। इस बारे में एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि जहां कहीं भी ऐसा वाकया हो तो तत्काल सौ नंबर पर या नजदीक के थानेदार को फोन करें। फौरन कार्रवाई होगी।