फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   307 poles and 15 transformers fell due to the storm, and electricity was out in villages for 36 hours

Varanasi News: आंधी से 307 खंभे और 15 ट्रांसफॉर्मर गिरे, गांवों में 36 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 27 Sep 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
307 poles and 15 transformers fell due to the storm, and electricity was out in villages for 36 hours
रतनूपुर भदवार मार्ग पर गिरा पेड़। संवाद
जौनपुर। बीते तीन दिन में आंधी और बारिश के कारण जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रथम मनोज गुप्ता ने बताया कि जिले में 307 खंभे, 15 ट्रांसफॉर्मर गिर गए। इस कारण 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई। पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। मड़ियाहूं में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से लगभग 300 घरों की बिजली रही।
विज्ञापन

डोभी के चंदवक थाने के पास हरिहरपुर मार्ग पर खंभा गिरने और तार टूट गया। खुटहन के अकबरपुर में 11 हजार वोल्ट के दो खंभे, शेखपुर अशरफपुर में एक, बदलापुर में पांच गांवों में चार खंभे टूट गए हैं। महराजगंज में 36 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। खेतासराय फीडर से जुड़े गांवों में बीते 24 घंटे में महज डेढ़ से दो घंटे तक आपूर्ति हुई। सिंगरामऊ में करीब 20 घंटे बाद रविवार सुबह बिजली आई। बीएसए समीर ने डीएम के आदेश पर सोमवार को भी सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। इन गांवों में अभी भी प्रभावित है आपूर्ति: बरसठी क्षेत्र के खोईरी, खरगापुर, बेलौनाकला, हिरामनपुर, खुआवां, लालपुर, सोतीपुर, भीमीपुर, दताव, बबुरीगांव और चंद्रभानपुर समेत कई गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित है। मछलीशहर में एसडीओ, जेई सहित अन्य अधिकारियों से बिजली आपूर्ति की स्थिति जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। कुछ अधिकारियों के मोबाइल नेटवर्क से बाहर मिले।
विज्ञापन

चार दिन में 162.8 मिमी बारिश, शाहगंज में सबसे ज्यादा तो मछलीशहर सबसे कम: जौनपुर। बीएचयू में मौसम विज्ञानी शिवमंगल सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम में सुधार होगा। मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जिले में 24 से 27 सितंबर के बीच चार दिनों में 162.8 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed