फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3000 years old Shiva-Parvati idol found in Mathura

गोवर्धन पर्वत के पास हुई थी खोदाई: मथुरा में मिली 3000 साल प्राचीन शिव-पार्वती प्रतिमा, बना है उर्ध्वाधर लिंग

Sat, 30 Nov 2024 06:56 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Nov 2024 06:56 AM IST
सार

डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि मथुरा से महाभारत काल यानी कि चित्रित धूसर मृद्भांड संस्कृति करीब आठ मीटर मोटी परत की जमावट मिली है। 

विज्ञापन
3000 years old Shiva-Parvati idol found in Mathura
बाएं शिव हैं और दाएं मां पार्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एडनेट के दूसरे दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से आए पुरातत्वविद् डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार मथुरा में शिव और पार्वती की 3000 साल पुरानी मिट्टी की प्रतिमा मिली। इस पर शिवलिंग का आकार बना हुआ है, जो कि उर्ध्वाधर है। इस साल मई में ब्रज के गोवर्धन पर्वत के पास खोदाई शुरू हुई थी। इन चीजों को महाभारत काल से जोड़ा जा रहा था। 

विज्ञापन

बीएचयू के सेमिनार कॉम्पलेक्स में जंतु विज्ञान विभाग के कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता ने कहा कि मथुरा में कुछ महीने पहले ही जमीन से 15 मीटर नीचे प्रतिमा मिली थी। यहां वर्षों तक पूजा-पाठ का प्रमाण मिला है। साथ ही 4800 साल पहले की गणेश्वर सभ्यता के बर्तनों के साक्ष्य भी देखे गए हैं। वहीं, सूखी प्राचीन नदी के भी पुरातात्विक प्रमाण मिले हैं। इतिहासकारों का मत है कि प्रथम शताब्दी के बाद से ही शिव-पावर्ती की प्रतिमा और पूजा के पुरातात्विक साक्ष्य मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत काल की परत भी मिली
डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि मथुरा से महाभारत काल यानी कि चित्रित धूसर मृद्भांड संस्कृति करीब आठ मीटर मोटी परत की जमावट मिली है। 23 मीटर गहराई पर एक सूख चुकी प्राचीन नदी चैनल का भी अस्तित्व है। ये विश्व पुरातत्व में अब तक की सबसे अभूतपूर्व उपलब्धि है। विशेष आकार के यज्ञकुंड और चार मुद्राओं में पूजा-पाठ के अवशेषों ने उस समय की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रथाओं को उजागर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed