फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   300 grams of gold can be extracted from one ton of e waste discussion on recycling in IIT BHU

Varanasi: एक टन ई-कचरे से निकल सकता है 300 ग्राम सोना, आईआईटी बीएचयू में ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला

Wed, 18 Oct 2023 08:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें प्रबंधन के साथ ही इसके रिसाइकिलिंग पर चर्चा हुई। प्रो. कमलेश सिंह ने बताया कि 2014 में 1.3 मिलियन टन ई-कचरा निकला जो वर्ष 2015 में 1.7 मिलियन टन हो गया।

विज्ञापन
300 grams of gold can be extracted from one ton of e waste discussion on recycling in IIT BHU
प्रो. कमलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें प्रबंधन के साथ ही इसके रिसाइकिलिंग पर चर्चा हुई। प्रो. कमलेश सिंह ने बताया कि 2014 में 1.3 मिलियन टन ई-कचरा निकला जो वर्ष 2015 में 1.7 मिलियन टन हो गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुनिया भर में हुए शोधों में सामने आया कि ई-कचरा जैसे टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, डीवीडी, कैलकुलेटर आदि में सिर्फ नुकसान पहुंचाने वाले तत्व प्लास्टिक, शीशा ही नहीं बल्कि कई बहुमूल्य तत्व जैसे लिथियम, सोना, चांदी, कॉपर, एल्युमिनियम आदि भी पाए जाते हैं। एक टन पत्थर काटने पर 1-5 ग्राम सोना निकलता है। लेकिन 1 टन ई-कचरा (स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप) में 100 से 300 ग्राम सोना भी निकल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्तमान में गहनों के लिए पसंद बन रहे टैंटलम मेटल और लिथियम भी ई-कचरे से मिल रहा है। अगर शहरों और ग्रामीण स्तर पर ई-कचरा कलेक्शन सेंटर बनाए जाएं तो इससे न सिर्फ रोजगार के लिए बेहतर विकल्प बनेगा, बल्कि ई-कचरा से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता है। इस दौरान उपकुलसचिव मेजर निशा बलोरिया, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed