फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 students' condition deteriorates

30 छात्राओं की हालत बिगड़ी

Wed, 18 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को दूषित जल पीने से 30 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके तुरंत बाद सभी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा भेजकर इलाज कराया गया। दोपहर बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सुमन नागर, अंजलि, खुशबू, ज्योति, बबिता, असरीन, पिंकी समेत 30 छात्राएं नाश्ता कर रही थीं। पानी पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर कुछ छात्राएं उल्टी, दस्त करने लगीं। उन्होंने इसकी शिकायत वार्डेन सपना जायसवाल से की। वार्डेन ने इसकी सूचना शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देने के साथ ही चार एंबुलेंस की मदद से उन्हें पीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन


उधर सूचना पाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी तिवारी और बेसिक शिक्षा विभाग में बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक दुर्गावर्ती ने सभी का हाल जाना। इस दौरान पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। डॉ. आरपी तिवारी ने बताया कि पानी ठीक न होने की वजह से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी। प्रभारी चिकित्साधिकारी को कैंप लगाकर सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed