फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   30 meritorious students honored, will prepare for civil services in Delhi

Varanasi News: 30 मेधावियों का सम्मान, दिल्ली में कराएंगे सिविल की तैयारी

Mon, 10 Nov 2025 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
30 meritorious students honored, will prepare for civil services in Delhi
गोटूल इंडिया गोंड समाज के मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें देश के नामचीन कोचिंग में निशुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी, ताकि वे देश के श्रेष्ठ पदों पर पहुंचकर समाज का नाम रोशन कर सकें। गोंड मेधावी छात्र समारोह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड ने यह विचार रखे। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से रविवार को पटेल धर्मशाला तेलियाबाग में गोंड जागरूकता शिविर लगा। डॉ. गोंड ने बताया कि 30 छात्रों के 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक आने पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। संस्था इस साल सिविल सर्विस की तैयारी के लिए पांच बच्चों का चयन करेगी। उनके रहने-खाने और कोचिंग का खर्च संस्था ही उठाएगी। इसके लिए दिल्ली में छात्रावास भी बनाए जा रहे हैं। अध्यक्षता पूर्व कमिश्नर केएन गोंड ने की। स्वागत जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गोंड तथा संचालन व संयोजक संजय कुमार गोंड ने किया। मौके पर डॉ. जयश्री, रामबिलास गोंड, प्रवीन कुमार गोंड, राजकुमार, मनोज गोंड, संजय गोंड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed