फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   3 million trees planted greenery in varanasi

हरियाली के लिए 3 लाख पौधे रोपे

Tue, 12 Jul 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 12 Jul 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
3 million trees planted greenery in varanasi
वाराणसी में पौधरोपण
पर्यावरण संरक्षण के लिए सोमवार को प्रदेश स्तर पर पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जिले में सैकड़ों स्थानों पर पौधे रोपे गए। लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया। प्रदेश के पीडब्लूडी एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और डीएम विजय किरन आनंद भी अभियान में शामिल हुए। बीएचयू समेत तमाम शिक्षण संस्थानों में भी पौधरोपण किया गया। पूरे जिले में करीब तीन लाख पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


रामनगर के पीएन इंटर कॉलेज में राज्य मंत्री ने पौधे रोपे और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने को कहा। यहां कुल 1875 पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य की मांग पर पौधों के संरक्षण के लिए चहारदीवारी की मरम्मत का निर्देश दिया। डीएम की अगुवाई में 36वीं वाहिनी पीएसी के चांदमारी मैदान पर एक हजार पौधे रोपे गए। उधर, छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी प्रोमिला जायसवाल ने जूनियर हाईस्कूल में पौधरोपण किया। शिक्षकों और बच्चों ने भी अभियान में हिस्सा लिया। श्रीअग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में भी छात्राओं ने आम, नीम, अशोक, जामुन के 100 पौधे लगाए।  
विज्ञापन


पिंडरा के दबेथुआ इंटर कॉलेज में विधायक अजय राय और प्रबंधक देवब्रत शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने दो हजार पौधे रोपे। नेशनल इंटर कॉलेज, संत नारायण बाबा इंटर कॉलेज और कुमार माध्यमिक विद्यालय में सपाजनों ने पौधरोपण किया। कछवा रोड में एसआरएस चिल्ड्रेन स्कूल में दो दर्जन पौधे लगाए गए। बड़ागांव के खररिया में ग्राम प्रधान मंगला पटेल और पंचायत सचिव रामजी सिंह के नेतृत्व में 550 पौधे रोपे गए। सगुनहां में प्रधान सुभाव के नेतृत्व में 400 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आराजी लाइन संवाददाता के अनुसार गंगापुर इंटर कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों ने 101 पौधे रोपे। चिरईगांव ब्लॉक के 42 ग्राम पंचायतों में दस हजार पौधे लगाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छितौनी में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी और रमना प्रधान अमरनाथ ने पौधरोपण किया। वन विभाग ने आठ स्थानों पर पौधरोपण की शुरुआत की। मनरेगा के तहत आठ विकास खंडों में 110425 से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed