फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   28 booths changed in varanasi

काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन में बदले 28 बूथ

Tue, 08 Dec 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी। Updated Tue, 08 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
 28 booths changed in varanasi
चौथे चरण के पंचायत चुनाव के लिए काशी विद्यापीठ और आराजीलाइन ब्लॉक में बुधवार को मतदान होगा। मंगलवार को इन ब्लाकों पर पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके पूर्व सोमवार को ब्लाकों के जर्जर बूथों को बदला गया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के 26 और आराजीलाइन ब्लॉक के बूथों में बदलाव किया गया है। नए बूथों के बारे में वहां की जनता को बताया गया है।
विज्ञापन

पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि काशी विद्यापीठ ब्लॉक में खुलासपुर प्राथमिक पाठशाला में बने तीन बूथों को जर्जर हालत में होने के कारण बदल दिया गया है। इसकी जगह खुलासपुर में दूसरी जगह बूथ बनाया गया है। प्राथमिक पाठशाला फुलवरिया में बने छह बूथों को बदला गया है। इनकी जगह पांच बूथों को सर्वोदय शिक्षा निकेतन और एक बूथ न्यू सर्वोत्तम शिक्षा निकेतन में बनाया गया है। जूनियर हाईस्कूल फुलवरिया में बने बूथ को बदलकर न्यू सर्वोत्तम शिक्षा निकेतन में किया गया है। इसी प्रकार धन्नीपुर में दो, भीटी में दो, सुसुवाहीं में दो, सूजाबाद में चार, सीरगोवर्धनपुर में दो और भगवानपुर में चार बूथों को बदला गया है। उधर आराजीलाइन ब्लॉक में महावन नलकूप के अस्थायी बूथ को बदला गया है। इसकी जगह मातृ शिशु कल्याण केंद्र में बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार दीनदासपुर में एक बूथ को बदला गया है। बदले गए बूथों की जानकारी वहां के मतदाताओं को दी गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed