फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   27 meritorious students of BHU will get 31 medals, 19 are won by girl students, two medals of Chancellor are a

BHU: बीएचयू के 27 मेधावियों को मिलेंगे 31 मेडल, 19 पर छात्राओं का कब्जा, चांसलर के दो मेडल भी छात्राओं के नाम

Thu, 14 Dec 2023 04:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

मुख्य कार्यक्रम में मंच से 27 मेधावियों को 31 मेडल दिये जाएंगे। जिसमें से 19 पदकों पर छात्राओं का कब्जा है। वहीं सबसे मुख्य दो चांसलर के दो मेडल भी छात्राओं को मिलेंगे। दोनों छात्राएं संगीत विभाग की हैं। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद दीक्षांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
27 meritorious students of BHU will get 31 medals, 19 are won by girl students, two medals of Chancellor are a
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

बीएचयू से जुड़े कॉलेजों में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 दिसंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य आयोजन के बाद 17-18 दिसंबर को विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। इसके लिए बुधवार को कॉलेजों में साफा और उत्तरीय भी पहुंच गया।दीक्षांत समारोह के संबंध में केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बताया कि विभिन्न संस्थानों व संकायों में कुल 539 पदक प्रदान किये जा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में मंच से 27 मेधावियों को 31 मेडल दिये जाएंगे। जिसमें से 19 पदकों पर छात्राओं का कब्जा है। वहीं सबसे मुख्य दो चांसलर के दो मेडल भी छात्राओं को मिलेंगे। दोनों छात्राएं संगीत विभाग की हैं। भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद दीक्षांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह स्वतंत्रता भवन में मनाया जाएगा। इसमें 539 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे जबकि 14600 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी। बीएचयू से जुड़े वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, आर्य महिला पीजी कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज में भी समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed