{"_id":"699e0add5c092b2b5b0638d1","slug":"268-quintals-of-cream-flour-papad-seized-4010-packets-of-namkeen-found-spoiled-varanasi-news-c-20-vns1056-1302134-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 2.68 क्विंटल क्रीम, आटा, पापड़ जब्त नमकीन के 4010 पैकेट मिले खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 2.68 क्विंटल क्रीम, आटा, पापड़ जब्त नमकीन के 4010 पैकेट मिले खराब
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर खाद्य सामग्री में मिलावट को देख खाद्य विभाग ने मंगलवार को भी चार दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 2.68 क्विंटल क्रीम, आटा और पापड़ जब्त किया। इसकी कीमत 88 हजार रुपये बताई गई। 20100 रुपये के नमकीन के 4020 पैकेट खराब मिलने पर उसे जब्त किया गया। चार खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने कैंट स्टेशन, भरथरा, बेदौली, छितौनी, कोटवां, घमहापुर सहित 18 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कैंट स्टेशन के सामने फूड प्रोडक्ट के वितरण वाहन की जांच की गई। भंडारित क्रीम जो चार प्लास्टिक के डिब्बों में थी, उस पर सूचना न होने व गुणवत्ता पर संदेह होने पर 198 किग्रा क्रीम जब्त की गई।
बेदौली, भरथरा, लोहता में नमकीन के 4020 पैकेट, छितौनी के एक जनरल स्टोर से 48 किग्रा गेहूं का आटा, गंगापुर में 30 किलो आलू के पापड़ जब्त किए गए। जबकि नमकीन, आटा, क्रीम, फुल क्रीम के चार नमूने पकड़े। प्रवर्तन दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश नारायण सिंह, सम्राट श्रीवास्तव, आनंद कुमार, रतनेश कुमार, पंकज कुमार यादव, संतोष कुमार, राम चरन यादव, राजेश कुमार रहे। संवाद