फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   26 year old youth died due to heart attack in varanasi during morning walk

Varanasi: मॉर्निंग वॉक पर निकले 26 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, किसी को नहीं हो रहा भरोसा

Thu, 16 Feb 2023 04:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 04:34 PM IST
सार

वाराणसी के गोला दिनानाथ स्थित जालपा देवी रोड निवासी युवक रोहित गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहा था। अचानक सीने में दर्द उठी तो घर पहुंचा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया। 

विज्ञापन
26 year old youth  died due to heart attack in varanasi during morning walk
रोहित केशरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौत जिंदगी में कभी भी दस्तक दे सकती है, इसका जीता जागता उदाहरण गुरुवार सुबह वाराणसी के मैदागिन में देखने को मिला। जब मॉर्निंग वॉक पर निकले 26 साल के युवक रोहित केशरी  को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर को जिसने भी सुना वो आवाक रह गया। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि रोहित यूं दुनिया को अलविदा कह जाएगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से जब शव घर पहुंचा तो पूरा मोहल्ला रो उठा।

विज्ञापन


गोला दिनानाथ स्थित जालपा देवी रोड निवासी युवक रोहित केशरी पुत्र संतोष केशरी उर्फ कल्लू सुबह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के मैदागिन  स्थित कंपनी गार्डन गया था। तय समय से घर पहुंचा और सीने में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे लेकर पास में स्थित एक क्लिनिक पर ले गए फिर मंडलीय अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था रोहित

जहां चिकित्सक ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया। रोहित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस खबर को सुनकर रोहित को जानने वाले हतप्रभ रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि मात्र 26 साल का रोहित अब उनके बीच नहीं है। अस्पताल से जब शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीत्कार से इलाके में मातम पसर गया। तीन भाइयों से सबसे बड़ा रोहित जनरल स्टोर की दुकानों में सामान सप्लाई करने का काम करता था। 

सीने में दर्द, बेचैनी, पसीना आना खतरे का संकेत

मॉर्निंग वॉक  बेहतर स्वास्थ्य और जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन, वॉक पर निकलने से पहले सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप पूरी तरह फिट हैं। अगर घर से निकलने से पहले सीने में बाईं तरफ दर्द महसूस हो, बेचैनी या घबराहट हो रही हो, पसीने आ रहे हो, तो सावधान हो जाएं। ये हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। चक्कर आने या ब्लड प्रेशर बढ़ा होने पर भी वॉक या जॉगिंग खतरनाक हो सकती है।         
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed