फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   26 wrestlers selected for state level competition

Varanasi News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 26 पहलवानों का चयन

Mon, 09 Jun 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
26 wrestlers selected for state level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में रविवार को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-15 बालक-बालिका कुश्ती चयन ट्रायल हुआ। इसमें कुल 26 पहलवानों का चयन हुआ। इनमें आठ बालिकाएं और 18 बालक शामिल हैं। ये खिलाड़ी अब 14 और 15 जून को नंदिनी नगर में होने वाली अंडर-15 स्टेट चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयन ट्रायल में बालक बालिकाओं ने फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती शैलियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 38 किलो भार वर्ग में शिवम राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 41 किलो में आयुष पाल, 44 किलो में अमित यादव, 48 किलो में प्रियांशु यादव, 52 किलो में अशोक कुमार यादव, 57 किलो में अंशु यादव, 62 किलो में नागेश्वर यादव, 68 किलो में अभिनव यादव, 75 किलो में लाल यादव और 85 किलो में प्रियांशु यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बालक ग्रीको रोमन वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 44 किलो भार वर्ग में रोहित यादव पहले स्थान पर रहे, 48 किलो में नितेश कुमार प्रजापति, 52 किलो में आशीष मौर्य, 57 किलो में पीयूष यादव, 62 किलो में शशांक यादव, 68 किलो में रितेश पटेल, 75 किलो में विष्णु गुप्ता और 85 किलो में अनुराग यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग के फ्रीस्टाइल कुश्ती में कोमल पटेल ने 33 किलो भार वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 36 किलो में खुशी शर्मा, 39 किलो में रवीना कुमारी, 42 किलो में दीक्षा पाल, 46 किलो में स्नेहा, 50 किलो में रिया यादव, 54 किलो में अंधेरी पटेल और 58 किलोग्राम में अनुष्का यादव ने अपने-अपने भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


चयन ट्रायल का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, कुश्ती प्रशिक्षक राम सजन यादव, कुश्ती प्रशिक्षक संतोष यादव, कुंवर प्रसाद यादव, भैया लाल पहलवान मौजूद रहें। राम आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र यादव, सुभाष यादव, जावेद अंसारी, उमेश कुमार, नाथूराम यादव, सुनील यादव और विकास पटेल निर्णायक की भूमिका में रहे। वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और चयनित खिलाड़ियों को स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। चयन ट्रायल में युवा पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed