{"_id":"6525a5e53671a28e9a01f817","slug":"257-lakh-players-will-showcase-their-talent-in-mp-sports-competition-varanasi-news-c-20-vns1013-386966-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पहली पर सेमीफाइनल में पहुंची यूपी की फुटबॉल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पहली पर सेमीफाइनल में पहुंची यूपी की फुटबॉल टीम
विज्ञापन
यूपी की बालिका टीम ने जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर वीसी राय ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। पिछले एक दशक में पहली बार बालिका टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम ने तेलंगाना को 6-0 से मात देकर यह कीर्तिमान बनाया है। इसके साथ ही टीम ने पदक भी पक्का कर लिया है।
राजस्थान के जयपुर के रॉयल फुटबॉल क्लब के मैदान पर खेली जा रही चैंपियनशिप में 14वें मिनट में उत्तर प्रदेश की रुक्मणि ने टीम की ओर से पहला गोल कर स्कोर 1-0 पर पहुंचाया। 36वें मिनट में आंचल पटेल ने गोल कर 2-0 स्कोर पहुंचा। 43वें मिनट में आंचल ने दूसरा गोल दागा। पहले हाफ तक उत्तर प्रदेश की टीम 3-0 से आगे थी। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में शालिनी वर्मा ने गोल कर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। 63वें मिनट में सरिता और 69वें मिनट में आंचल पटेल ने शानदार गोल किया। अंतिम सीटी बजने पर उत्तर प्रदेश 6-0 से विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच खुशी राय रहीं। उत्तर प्रदेश का सेमीफाइनल 13 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश के साथ होगा।
संतोष ट्रॉफी में मणिपुर से मिली हार
वाराणसी। ग्रेटर नोएडा में खेली गई संतोष ट्रॉफी में मंगलवार को यूपी की टीम मणिपुर से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। मणिपुर ने यूपी को 6-2 से हराया। यूपी फुटबॉल संघ की ओर से संतोष ट्रॉफी में मंगलवार को मुकाबले खेले गए। यूपी बनाम मणिपुर, नगालैंड बनाम झारखंड के बीच ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय स्टेडियम में मैच खेला गया। संवाद