फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   250 oxygen cylinders filled on the first day from Derakhu's plant

देरखू के प्लांट से पहले दिन 250 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे गए

Thu, 06 May 2021 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
250 oxygen cylinders filled on the first day from Derakhu's plant
वाराणसी। रोहनिया के दरेखू स्थित ऑक्सीजन प्लांट से प्राणवायु का उत्पादन शुरू हो गया। पहले दिन देर शाम तक 250 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे गए। जिले के सरकारी अस्पतालों में इनकी आपूर्ति हुई। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, इएसआईसी, डीडीयू अस्पताल, मानसिक चिकित्सालय, अस्सी स्थित माता आनंदमयी अस्पताल में खेप गई। भारी संख्या में आसपास के लोग भी प्लांट के बाहर उमड़े थे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। दरअसल, सप्ताह भर तक सिर्फ जिला प्रशासन की ओर से आदेशित अस्पतालों को ही ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। देरखू गांव के काम रूप इंडस्ट्रियल गैस का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर संचालन की कमान अन्नपूर्णा गैस को सौंपी है। प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन से जुड़े कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है। कुछ कमियों को ठीक करने में इंजीनियरों की टीम जुटी हुई है। दोपहर के समय जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी प्लांट का जायजा लिया। प्लांट के संचालक विजय केशरी ने बताया कि पूरी क्षमता के साथ ऑक्सीजन प्लांट चल नहीं रहा है, लेकिन दो से तीन दिन के अंदर सब व्यवस्थित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed