{"_id":"63feda596e5ef33a08079f34","slug":"25-lakhs-was-charged-from-gofirst-airlines-for-parking-at-the-airport-what-is-the-whole-matter-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए गो फर्स्ट एयरलाइंस से लिया गया 25 लाख का शुल्क, क्या है पूरा मामला ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए गो फर्स्ट एयरलाइंस से लिया गया 25 लाख का शुल्क, क्या है पूरा मामला ?
Wed, 01 Mar 2023 10:23 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:23 AM IST
सार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एप्रन पर दस महीने से खड़े विमान के पार्किंग शुल्क के रूप में गो फर्स्ट एयरलाइंस से 25.20 लाख रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
गो फर्स्ट एयर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी के एयरपोर्ट पर खड़े गो फर्स्ट एयरलाइंस से पार्किंग के 25.20 लाख रुपए लिए गए। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एप्रन पर दस महीने से खड़े विमान के पार्किंग शुल्क के रूप में गो फर्स्ट एयरलाइंस से 25.20 लाख रुपये वसूले गए हैं। लैंडिंग के दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने की वजह इसे हवाईअड्डे के एप्रन पर खड़ा किया गया था। जिस पर अब लाखों का पार्किंग शुल्क वसूला गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल 27 अप्रैल को गो फर्स्ट एयरलाइंस का विमान दिल्ली से बाबतपुर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने कुशलता दिखाते हुए विमान को सुरक्षित एप्रन पर उतारा। इस दौरान एयरलाइंस के काफी प्रयास के बावजूद भी दिक्कत दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बता दें कि एयरपोर्ट पर विमान के वजन के हिसाब से पार्किंग शुल्क लिया जाता है। इस विमान का शुल्क 350 रुपये प्रति घंटे की दर से लिया गया। एयरलाइंस को हर महीने 2.52 लाख रुपये चुकाने पड़े। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अभी विमान का मरम्मत नहीं हुआ है। प्लेन जबतक अप्रन पर रहेगा तबतक पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन