फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2.49 lakh beneficiaries will get free gas cylinders on Holi

Varanasi News: होली पर 2.49 लाख लाभार्थियों को निशुल्क मिलेगा गैस सिलिंडर

Mon, 02 Mar 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
2.49 lakh beneficiaries will get free gas cylinders on Holi
होली पर डबल इंजन की सरकार एक बार फिर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत दे रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वाराणसी के 2,49,259 लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की इस पहल से होली के पर्व पर रसोई की चिंता कम होगी और लाभार्थी को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। बीती दीपावली में भी निशुल्क सिलेंडर का तोहफा सरकार ने दिया था। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि सरकार वाराणसी में इस योजना में कुल 22,84,45,873.50 की धनराशि खर्च करेगी। प्रति सिलेंडर केंद्र सरकार 335.40 और राज्य सरकार 581.10 का योगदान दे रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल किया जा रहा है। जिसकी राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उज्ज्वला लाभार्थी गीता देवी ने कहा कि सरकार दीपावली और होली पर निशुल्क गैस दे रही है, पैसे की बचत होने से त्यौहार और अच्छे से मना पा रहे हैं। गैस होने से भोजन का काम जल्दी करके दूसरे काम भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed