फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 devotees reached Kashi from Rameswaram on foot to pray for PM Modi long life

Varanasi: पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पैदल रामेश्वरम से काशी पहुंचे 24 भक्त, 140 दिन तय किया सफर

Sun, 13 Oct 2024 09:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 13 Oct 2024 09:18 PM IST
सार

पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पैदल रामेश्वरम से 24 भक्त काशी पहुंचे। इन भक्तों नें 140 दिन का सफर तय किया। भक्तों के दल ने आयुष मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। जिसका उन्होंने निराकरण करवाया।

विज्ञापन
24 devotees reached Kashi from Rameswaram on foot to pray for PM Modi long life
रामेश्वरम से काशी पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और भारत के कल्याण के लिए 12वीं बार पैदल रामेश्वर से काशी तक भक्त आए। 24 सदस्यीय भक्तों के दल ने आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई।

विज्ञापन


मंत्री ने तत्काल काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ डॉ. विश्वभूषण मिश्रा से बात कर तीर्थयात्रियों की समस्या का निराकरण करवाया। रामेश्वर के पच्चेक्कावडि अय्या के नेतृत्व में रामेश्वर से 24 सदस्यीय दल 140 दिन पैदल चलकर काशी पहुंचा। यहां काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र देने से मना करने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से उनके आवास पर जाकर भेंट की। 
विज्ञापन


मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मंदिर की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया गया। बातचीत के दौरान दल ने मंत्री को बताया कि वे काशी से दर्शन करने के बाद पैदल अयोध्या जा रहे हैं। मंत्री ने अयोध्या में रुकने व अन्य व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में बच्चेई कावड़ी, संमुखम, आर अंगमुलु, खन्नन, नटराजन शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed