फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   230 devotees from Kashi will travel to Rani Sati Dadi Dham; the *bhog* (offering) will feature dry fruits from 56 countries.

Varanasi News: काशी से 230 भक्त जाएंगे राणी सती दादी धाम, 56 देशों के ड्राई फूड से लगेगा भोग

Sun, 30 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
230 devotees from Kashi will travel to Rani Sati Dadi Dham; the *bhog* (offering) will feature dry fruits from 56 countries.
वाराणसी। काशी के 230 भक्त राणी सती दादी धाम, झुंझुनू जाएंगे। 56 देशों से ड्राई फूड और भारत के 70 शहरों से व्यंजन मंगाकर दादी को 56 भोग लगाया जाएगा। 20 सितंबर को बाबतपुर एयरपोर्ट से भक्तों का दल विमान से दिल्ली जाएगा। वहां से बस के जरिए झुंझुनू पहुंचकर दादी मंगल मनोरथ महोत्सव में शामिल होगा। पहली बार मायरा का उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

दादी मंगल मनोरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट परिवार की बैठक भेलूपुर स्थित संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के निवास पर हुई। संस्था के संरक्षक आरके चौधरी व अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह पांच बजे से भक्त बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एक विमान की पूरी सीटें 230 दादी भक्तों के लिए बुक की गई हैं। इस दौरान ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल से दादी का मंगल पाठ होगा और लोग मन में ही पाठ करेंगे। साथ में मंगल पाठ सम्राट रजत शर्मा भी रहेंगे। दिल्ली पहुंचकर बस से झुंझुनू स्थित राणी सती दादी धाम पहुंचेंगे। वहां दादी महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दादी के 56 भोग के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, रूस, इंडोनेशिया सहित 56 देशों से ड्राई फूड मंगाया गया है। इसके अलावा भारत के 70 शहरों से भी प्रसाद मंगाकर दादी को भोग लगाया जाएगा। 22 सितंबर को झुंझुनू में राणी सती दादी मंदिर के प्रांगण में दादी जी का मंगल पाठ एवं दादी के वैवाहिक कार्यक्रम के तहत पहली बार मायरा का उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में मंगल पाठ की प्रख्यात कलाकार देविका बाजोरिया, तेजस राणा और रजत शर्मा भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को सभी भक्त खाटू श्याम और सालासर धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण गोपाल तुलस्यान ने किया। बैठक में सुनील नेमानी, संजय अग्रवाल, विकास भावसिंहका, संजय पंसारी, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed