{"_id":"683ca06025878bfc8d06fcf7","slug":"225-sweepers-are-responsible-for-cleaning-25-wards-varanasi-news-c-313-1-svns1023-133588-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की एंट्री से पहले तैयारी तेज: गाजीपुर में 225 सफाईकर्मियों पर 25 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की एंट्री से पहले तैयारी तेज: गाजीपुर में 225 सफाईकर्मियों पर 25 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी
Mon, 02 Jun 2025 05:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 05:04 PM IST
सार
गाजीपुर शहर में 225 सफाईकर्मियों पर 25 वार्डों की सफाई की जिम्मेदारी है। मानसून की एंट्री से पहले सफाई कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Monsoon
- फोटो : PTI
विस्तार
अगले महीने जिले में मानसून की एंट्री होगी। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से नाले और नालियों की सफाई कार्य तेज कर दिया गया है। नगर की सड़कों और चौड़ी गलियों में जेसीबी के माध्यम से नाले-नालियों की सफाई की जा रही है। जबकि तंग गलियों में मशीन न जाने के कारण सफाईकर्मियों ने सफाई व्यवस्था अपने कंधे पर ले ली है। नगर 25 वार्डों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी 225 सफाईकर्मियों पर है।
गाजीपुर शहर की आबादी डेढ़ से पौने दो लाख के करीब है। गाजीपुर शहर के पुराने हिस्से में अधिसंख्य आबादी तंग व संकरी गलियों में बसी हुई है। इनमें गोलाघाट, स्टीमरघाट, झंडातर, नखास, नवाब साहब का फाटक, टेढ़ी बाजार, नवाबगंज, रूई मंडी, तुलसी का पुल आदि मोहल्ले शामिल हैं।
दूसरी तरफ शहर के जिन हिस्सों का बाद में विस्तार हुआ, वहां सड़कों के साथ-साथ गलियां भी चौड़ी हैं। इनमें महुआबाग, ददरीघाट, बंशी बाजार, लंका आदि शामिल हैं। नगर पालिका की ओर से शहर में 25 दिनों से नाला और नालियों की विशेष सफाई का कार्य किया जा रहा है।