फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   22 vehicles endangering children's lives seized; 58 challaned.

Varanasi News: बच्चों की जान खतरा में डालने वाले 22 वाहन सीज, 58 का चालान

Wed, 26 Aug 2026 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
22 vehicles endangering children's lives seized; 58 challaned.
स्कूली बच्चों की जान खतरे में डालने वाले 22 स्कूली वाहनों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मंगलवार को सीज किया। 58 वाहनों का चालान किया गया। चार स्कूलों के बसों के फिटनेस दुरूस्त कराने को नोटिस और शपथ पत्र भी मांगा गया है। एआरटीओ प्रशासन मनोज प्रसाद वर्मा और यात्री कर अधिकारी अखिलेश पांडेय ने दोपहर में गुरु नानक इंग्लिश स्कूल, वाराणसी पब्लिक स्कूल, संजय मेमोरियल वूमेन कॉलेज और सिल्वर ग्रुप्स स्कूल का निरीक्षण किया। प्रबंधक और प्रधानाचार्यों से बातचीत की। स्कूली वाहनों के प्रपत्र जल्द-से-जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्यों से अपील है कि वह अपने विद्यालयों में वाहनों के प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराएं। मानकों का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रपत्रों में कमी से दुर्घटना होने पर स्कूल प्रशासन जिम्मेदार होगा। बच्चों की सुरक्षा करने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed