{"_id":"5cdb2333bdec220726686d6f","slug":"21557865267-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की बात सही, पीएम जन्म से पिछड़ी जाति के नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की बात सही, पीएम जन्म से पिछड़ी जाति के नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान का समर्थन कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। बोले, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बयान में सच्चाई जरूर होगी। जन्म से पीएम मोदी पिछड़ी जाति के नहीं थे, गुजरात में भाजपा सरकार ने नरेंद्र मोदी की जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया था। हालांकि उन्होंने कहा, बच्चे की जाति जन्म से नहीं होती।
सिकरौल स्थित विधायक कैलाश सोनकर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी पर मायावती का बयान मुद्दों को भटकाने वाली बात है। चुनाव में गरीबी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास आदि के मुद्दे गायब हो गए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में समर्थन के सवाल पर कहा कि हम चुनाव जीतेंगे तभी समर्थन देने की बात होगी। हम अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, मगर 30 सीटों पर हम मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्येक सीट पर 50 हजार से एक लाख मत पा रहे हैं। वोट कटवा के सवाल पर कहा कि हम जिसका नुकसान कर रहे हैं, उससे पूछिए, लोग जो समझे हम तो चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में बीजेपी को तीन सीट भी नहीं मिलेगी। हमने एक सीट मांगी थी, मगर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अध्यक्ष अमित शाह ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। भाजपा के विपक्षी दलों के समर्थन पर बोले कि पांच सीटों पर हमारे प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए थे। महाराजगंज, बासगांव व खलीलाबाद में हमारे स्थानीय नेताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर सीट के चुनाव पर कहा कि वहां पर हमारा प्रत्याशी दमदारी के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार से इस्तीफा दिया है, मगर उसे अब तक मंजूर नहीं किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से कोई गठबंधन नहीं है।