{"_id":"5cc87e58bdec22073964de65","slug":"21556643416-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्र खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्र खारिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच प्रत्याशी और प्रस्तावक के बीच की गई। इस दौरान बलिया के नौ और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र त्रुटियां मिलने पर निरस्त कर दिए गए। अब बलिया में 10 और सलेमपुर में 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
लोकसभा क्षेत्र बलिया के नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत और सलेमपुर के नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग ऑफिसर व सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने की। लोकसभा बलिया के जिन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज किया गया है उनमें भारतीय रिपब्लिकन पक्ष दशवंत, निर्दल शिवजी प्रसाद, बहुजन मुक्ति पार्टी अवधेश वर्मा, राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी रामआशीष, कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी के अमरजीत यादव, अखंड समाज पार्टी लल्लन, निर्दल पवन प्रकाश, सीताराम और हरेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
वहीं, सलेमपुर संसदीय सीट से जिन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज किया गया है उनमें न्यू मदर लैंड पार्टी के प्रदीप कुमार, निर्दलीय नियाज अहमद, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट के रामदेव गुप्त, भारतीय समता समाज पार्टी के कृपा शंकर प्रसाद, हिंदू समाज पार्टी पुष्कर राय और निर्दलीय सुनील कुमार शामिल हैं। जांच के दौरान दोनों संसदीय सीट के नामांकन कक्ष में उम्मीदवार और प्रस्तावक मौजूद रहे। उनके समक्ष ही नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कलेक्ट्रेट के दोनों मुख्य गेट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात थी। सिर्फ अधिकृत लोगों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन
डिप्लोमाधारी मजदूर से लेकर बीटेक, एमए वाले भी मैदान में : बलिया। लोकसभा चुनाव बलिया लोक सभा सीट डिप्लोमाधारी मजदूर से लेकर बीटेक, एमए बीएड डिग्रीधारी प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रत्याशियों में कोई करोड़पति है तो किसी के पास महज कुछ हजार की संपत्ति है। बलिया लोक सभा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह की शिक्षा स्नातक हैं और कुल 1.40 करोड़ रुपये मूल्य के मालिक हैं। गठबंधन से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय की शिक्षा सिविल डिप्लोमा है और दो करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसी तरह सुभासपा के प्रत्याशी विनोद इंटर पास हैं और 1.06 करोड़ रुपये मूूल्य की संपत्ति है। भारतीय जननायक पार्टी के अरविंद की शिक्षा इंटर तक है और इनके पास नगदी समेत कुल 28 हजार रुपये हैं और तीन लाख की अचल संपत्ति है। गोंडवाना गणंतत्र पार्टी के गोपाल राम खरवार इंटर पास हैं लेकिन मजदूरी करते हैं और इनके पास आठ हजार नगदी समेत कुल 64322 रुपये मूल्य की संपत्ति है और 10 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेजर रमेश चंद उपाध्याय की शिक्ष पीजीडीएम है और नगदी पांच हजार के अलावा सात लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है। इसके अलावा जनता राज पार्टी से उदय प्रकाश एमए बीएड किए हैं और इनके पास महज पांच हजार रुपये हैं। भारतीय समता समाज पार्टी के जन्मेजय कुमार प्रजापति ने ऑटोमोबाइल ट्रेड से पालीटेक्निक किया है और इनकी आजीविका का साधन मजदूरी है। इनके पास 51 हजार रुपये हैं। जनता क्रांति पार्टी की सीमा चौहान ने बीकॉम व पीजीडीसीए किया है और इनके पति सरकारी नौकरी में हैं। इनके पास करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है। बतौर निर्दलीय ओमप्रकाश पांडेय बीटेक हैं और इनके पास 30 हजार रुपये हैं।