फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सिगरा स्टेडियम में धूल ही धूल

सिगरा स्टेडियम में धूल ही धूल

Sat, 13 Apr 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में धूल ही धूल
वाराणसी। सेहत बनाने के उद्देश्य से सुबह-सुबह सिगरा स्टेडियम पहुंच रहे लोगों को शुद्ध हवा की जगह उड़ती धूल और गंदगी नसीब हो रही है। खेल विभाग की मनमानी व लापरवाही की वजह से यहां लोगों को मुंह पर मास्क या रुमाल बांधकर टहलते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम के विकास के नाम पर दो साल पहले वाकिंग ट्रैक को बेहतर बनाने के लिए मिट्टी की जगह मलबा लाकर डाल दिया गया। इसमें पॉलिथीन व तमाम तरह की गंदगी बड़ी मात्रा में थी। ट्रैक की उपयोगिता और आम जनता की सुविधा को नजरअंदाज करते हुए मलबे को ऐसे ही छोड़ दिया गया। बावजूद इसके लोग सुबह उत्साह के साथ यहां पहुंचते रहे। हद तो तब हो गई जब हाल ही में चहारदीवारी, मैदान आदि की निकले मलबे को मैदान के चारों तरफ बने वाकिंग ट्रैक के अगल-बगल डाल दिया गया। लोगों की चहलकदमी भर से उड़ने वाली धूल में सांस लेने में दिक्कत होती है। अगर कुछ खिलाड़ियों ने दौड़ लगा दी तो समस्या और गंभीर हो जाती है। अगर किसी ने नंगे पैर ट्रैक पर चलने की सोची तो घायल होना तय समझिए। धूल की वजह से लोग मुंह पर मास्क या रुमाल बांधकर यहां दौड़ रहे हैं। तमाम शिकायत व विरोध के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर अधिकारी ऐसे तर्क दे रहे हैं जो समझ से परे है। उनका कहना है कि सामने की चहारदीवारी टूटने से निकली ईंट आदि चोरी न हो जाए इसलिए ट्रैक की तरफ रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed