फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नमो अगेन टीशर्ट पहन कर आई छात्रा से अभद्रता

नमो अगेन टीशर्ट पहन कर आई छात्रा से अभद्रता

Thu, 21 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
नमो अगेन टीशर्ट पहन कर आई छात्रा से अभद्रता
वाराणसी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में अस्सी घाट पर एक छात्रा नमो अगेन लिखी टी-शर्ट पहन कर आई थी। छात्रा का आरोप है कि चौकीदार चोर है का नारा लगाने से मना करने और इसका विरोध करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उससे अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने छात्रा को कार्यक्रम स्थल से दूर कर दिया।
विज्ञापन

खुद को सनबीम कॉलेज फॉर वीमेन के बीकॉम थर्ड ईयर की छात्रा बताने वाली अपर्णा विश्वकर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समर्थक है। अपर्णा के अनुसार कांग्रेस समर्थक नारे लगा रहे थे, चौकीदार चोर है...। उस समय वह वहीं थी। उससे भी नारा लगाने को कहा गया। उसने विरोध किया तो उससे गालीगलौज और मारपीट की गई। अपर्णा ने कहा कि अन्य लोगों की तरह वह भी प्रियंका गांधी को देखने आई थी। सार्वजनिक स्थान पर कोई किसी को आने से कैसे रोक सकता है। वहीं, घाट पर मौजूद लोगों ने कहा कि छात्रा को कांग्रेस के कार्यक्रम में नमो अगेन लिखी टी-शर्ट पहन कर नहीं आना चाहिए था।
विज्ञापन

इस बारे में थानाध्यक्ष भेलूपुर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के अनुसार यदि किसी पार्टी का कार्यक्रम चल रहा है तो वहां दूसरे दल के कार्यकर्ता न जाएं। छात्रा को इसी वजह से कार्यक्रम स्थल से दूर कर दिया गया। यदि वह कानूनी कार्रवाई के लिए अड़ी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed