फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नमकीन, चिप्स और तेल के गोदाम में आग लगी

नमकीन, चिप्स और तेल के गोदाम में आग लगी

Tue, 12 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
नमकीन, चिप्स और तेल के गोदाम में आग लगी
वाराणसी। अमरा-खैरा मार्ग पर कंदवा पंचायत भवन के समीप तीन मंजिला मकान के भूतल में स्थित नमकीन, चिप्स और तेल के गोदाम में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। सूचना पाकर एक-एक कर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी गिराना शुरू कर लगभग तीन घंटे बाद रात 11 बजे आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताई गई है। आग लगने के कारण लाखों का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी ककरमत्ता निवासी अजय यादव ने मंडुवाडीह थाना के कंदवा गांव के पंचायत भवन के समीप पिंटू दुबे के तीन मंजिला मकान के भूतल में गोदाम खोल रखा है। अजय के अनुसार वो अपने आफिस में बैठ कर हिसाब देख रहे थे। इसी दौरान गोदाम से धुआं उठता दिखा तो उन्होंने छत पर जाकर एक बाल्टी पानी उड़ेल दिया। पानी उड़ेलते ही आग की लपटें भभक उठीं। आननफानन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल में रहने वाले किरायेदारों को मकान से बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां और काशी विद्यापीठ ब्लाक के उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। वहीं, अजय की हालत बेसुधों जैसी थी और उनके करीबी उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

तीन मंजिला मकान के तीन तरफ खाली प्लाट है, इसके चलते भूतल के कमरों के रोशनदान तोड़ कर स्थानीय लोग सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझा रहे थे। इस दौरान मौके पर जुटी तमाशबीनों की भीड़ में से कई लोग मोबाइल से फोटो खींचने लगे और वीडियो बनाने लगे। मना करने पर भी फोटो खींचने और वीडियो बनाने वाले किसी की सुन नहीं रहे थे। इसके चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने के काम में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंतत: पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया और खदेड़ना शुरू किया तब जाकर लोग माने और दमकल कर्मियों ने अपना काम सही तरीके से शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed