{"_id":"5c59ed29bdec224bbb209a7c","slug":"21549397289-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबेपुर पुलिस ने अधिवक्ता को किया गिरफ्तार, साथी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबेपुर पुलिस ने अधिवक्ता को किया गिरफ्तार, साथी भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौबेपुर पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता को गिरफ्तार कर कचहरी ले जाए जाने पर मंगलवार को अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। सूचना पाकर एसडीएम सदर संजीव कुमार रायफल क्लब पहुंचे जहां उन्हें वकीलों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर डीएम मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा भेजी गई चालान रिपोर्ट निरस्त कर दी गई। डीएम ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पनिहारी निवासी अधिवक्ता सटरू यादव की नेशनल हाइवे से सटी जमीन पर जल निगम की पाइप लाइन बगैर मुआवजा दिए ले जाई जा रही थी। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो उन्हें और उनके भतीजे को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। अधिवक्ता को कचहरी लाए जाते ही उनके साथी भड़क गए। डीएम सुरेंद्र सिंह ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि अधिवक्ता को मुआवजा देने के बाद ही जल निगम की पाइप लाइन जाएगी। सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम ने कहा कि अधिवक्ताओं से संबंधित मामलों में प्रशासन पहले बार को सूचना दे ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। वहीं बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र ने उस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिसने जबरन अधिवक्ता की जमीन में खुदाई करा कर पाइप डाली।