फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विद्युत कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

विद्युत कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

Fri, 04 Jan 2019 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान
वाराणसी। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंड बिल के विरोध में आठ और नौ जनवरी को देश स्तर पर हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार को साथियों को जागरूक किया गया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिगरा, भिखारीपुर एमडी कार्यालय, पारेषण, ग्रामीण इलाकों के उपकेंद्रों पर जाकर साथी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जागरूक करने वाली टीम में एके सिंह, अंकुर पांडेय, नीरज पांडेय, चंद्रशेखर चौरसिया, चंद्रमा प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के कार्यक्रम न्याय उपभोक्ता के द्वार के तहत गुरुवार को कज्जाकपुरा कार्यालय में जनअदालत का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 20 आवेदन आए। इनमें से 17 का निस्तारण मौके पर किया गया। इस दौरान विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष श्याम बिहारी राय, तकनीकी सदस्य विजय रंजन सिन्हा, सचिव अधिशासी अभियंता अनिल कुमार। गुप्ता, नीरज कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण और पोल शिफ्टिंग के चलते डीपीएच, राजातालाब, मंडुवाडीह, चौकाघाट, कैंट, काशी विद्यापीठ, भिखारीपुर, बड़ा लालपुर, पांडेयपुर उपकेंद्र से शुक्रवार की सुबह 10 से 5 बजे के बीच कटौती होगी। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में चरणवार तीन से छह घंटे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी में दो थाने में 65 मुकदमा
वाराणसी। बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार को विद्युत विभाग की ओर से चलाए गए जांच अभियान में दो थानों में 65 मुकदमा दर्ज कराए गये। कज्जाकपुरा उपखंड अधिकारी नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रह्लाद घाट, कोनिया, भदऊं चुंगी, सलारपुर, कोटवां, सराय मुहाना आदि क्षेत्रों में 76 उपभोक्ताओं की जांच हुई। नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। कनेक्शन काटने के बाद लाइन जोड़कर चलाने पर 44 लोगों के खिलाफ जैतपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया। 21 बकाएदारों का कनेक्शन काटकर 4.03 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed