फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नए एटीएम के लिए बैंकों पर पहुंचे लोग

नए एटीएम के लिए बैंकों पर पहुंचे लोग

Wed, 02 Jan 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
नए एटीएम के लिए बैंकों पर पहुंचे लोग
वाराणसी। नए साल के पहले दिन एटीएम कार्ड संबंधी समस्या को लेकर लोग बैंकों में पहुंचे। हर कोई इस बारे में सही जानकारी करने में लगा रहा। इसमें कोई अब तक चिप वाले एटीएम के न आने की शिकायत को लेकर पहुंचा तो किसी के पास कार्ड था तो उसका पासवर्ड काम नहीं कर रहा था। हालांकि पुराने एटीएम कार्ड का प्रयोग भी पहले की तरह जारी रहा। उधर, एटीएम पर भी पासवर्ड एक्टिवेट कराने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ही एसबीआई, एचडीएफसी सहित अन्य बैंकों की ओर से लंबे समय से चले आ रहे पुराने एटीएम कार्ड को बदला जा रहा है। इसमें सभी खाताधारकों को चिप वाला कार्ड भेजा रहा है, जिससे कि धोखाधड़ी आदि घटनाओं को रोका जा सके। अलग तरह के फीचर वाला यह कार्ड लोगों को उनके पते पर भेजा जा रहा है लेकिन अभी भी जिले में अधिकांश लोगों के पास पुराने ही कार्ड हैं। हालांकि एसबीआई की ओर से पूर्व में जारी आदेश के मुताबिक एक जनवरी से बिना चिप वाले एटीएम को बंद करने का फैसला लिया गया था। इस वजह से एसबीआई के एटीएम पर अन्य बैंकों की तुलना में अधिक भीड़ रही। उधर, मंगलवार को भी बैंकों की ओर से खाताधारकों के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उसे नजदीकी एटीएम पर जाकर एक्टिवेट करने का संदेश भेजा गया। मंगलवार को कुछ जगहों पर यूनियन बैंक का रुपे कार्ड भी नहीं चला। इस वजह से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed