फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गलत पेपर मिलने पर परीक्षार्थियों ने काटा बवाल

गलत पेपर मिलने पर परीक्षार्थियों ने काटा बवाल

Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गलत पेपर मिलने पर परीक्षार्थियों ने काटा बवाल
शिवपुर। नटिनिया दाई स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में पीजीटी की परीक्षा के दौरान गलत प्रश्नपत्र बंटने से परीक्षार्थियों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जमकर बवाल काटा। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसीएम चतुर्थ ने छात्रों की बात मानते हुए परीक्षा निरस्त कर दी, इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

रविवार को ज्ञानदीप स्कूल समेत शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर टीजीटी व पीजीटी परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में पीजीटी व द्वितीय पाली में टीजीटी की परीक्षा होनी थी, लेकिन ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल में सुबह की पाली में गलत पेपर बांट दिया गया। उत्तर पुस्तिका की कार्यवाही पूरी होने के बाद प्रश्नपत्र मिला तो परीक्षार्थियों के होश उड़ गए। छात्रों का आरोप था कि शाम वाली परीक्षा टीजीटी का पेपर सुबह पीजीटी के छात्रों को दे दिया गया। उसमें भी विषय की अदला बदली कर दी गई। इसी बात को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर जमकर नारेबाजी की। परीक्षा केंद्र पर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

छात्र परीक्षा निरस्त करने की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर एसीएम चतुर्थ, सीओ कैंट, एसओ शिवपुर फ ोर्स के साथ पहुंचे। एसीएम चतुर्थ ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के चेयरमैन व सचिव से बातचीत कर स्कूल में होने वाली पीजीटी और टीजीटी दोनों की परीक्षा निरस्त करने की बात कही, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। विद्यालय प्रबंधक आरबी सिंह का कहना है कि जो पेपर हमारे पास आया था, वही बांटा गया। पेपर पीजीटी का बांटा गया, लेकिन विषय में कुछ अदला-बदली हो गई। हिंदी की जगह अंग्रेजी का पेपर बंट गया, जब जानकारी हुई तो पेपर वापस ले लिया गया। कुछ बच्चों की वजह से हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 हजार ने छोड़ी आयोग की परीक्षा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को जिले के 63 केंद्रों कराई गई ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद की 63 केंद्रों पर हुई परीक्षा में रविवार को पंजीकृत 88849 में से 29 हजार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो पाली (10 से 12 बजे और 3 से 5 बजे तक) में हुई परीक्षा की पहली पाली में 44424 में 29813 और दूसरी पाली में 44425 में 30032 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

पहले दिन की परीक्षा में शिवपुर स्थित एक केंद्र पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ एक अभ्यर्थी के पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन केंद्रों पर अधिक सतर्कता बरती गई। इसमें केंद्रों के मेन गेट से प्रवेश करने पर तलाशी के बाद अंदर परीक्षा शुरू होने के बाद कमरे में अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रही। हालांकि अधिकांश अभ्यर्थी गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर आदि जगहों से आए थे, ऐसे में परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन पर लगी रही। कोई स्टेशन पर सीढ़ियों पर बैठकर बस, ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तो कोई स्टेशन के बाहर दुकानों पर बैठा रहा। सुरक्षा के लिहाज से रोडवेज बस स्टेशन पर पुलिस भी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed