फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव

Mon, 17 Dec 2018 02:15 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कब्जा रहा। इस पैनल से अंकित सिंह सर्वाधिक 1313 मत पाकर विजयी हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद पर समाजवादी छात्रसभा के पैनल के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। 14 बूथों पर पंजीकृत 7353 में 2381 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। मतदान में 188 मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया, जबकि 154 मत सही ढंग से न पड़ने की वजह से निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

गहमा गहमी के बीच सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया में परिसर के भीतर जहां प्रत्याशी मतदाताओं का पैर पकड़कर वोट की गुहार लगाते रहे, वहीं बाहर समर्थक एक-एक वोट सहेजने में लगे रहे। अध्यक्ष समेत चार प्रमुख पदों पर केवल दो-दो प्रत्याशी होने की वजह से कांटे की टक्कर देखने को मिली। शाम तीन बजे से शुरू होकर करीब दो घंटे तक चली मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार सिंह को 1313 मत मिले जबकि दूसरे नंबर पर समन कुमार यादव ने 1027 मत प्राप्त किया। उधर समाजवादी छात्रसभा के पैनल से उपाध्यक्ष पद पर ऋषि यादव 2080 मत पाकर विजयी हुए। इस पद पर संदीप कुमार सोनकर को 203 मत मिले। महामंत्री पद पर विजयी सावन कुमार यादव को 1243 मत मिले जबकि 1068 मत पाकर सुधांशु दूसरे नंबर पर रहे। उधर पुस्तकालय मंत्री पद पर 1968 मत के साथ राहुल कन्नौजिया ने जीत हासिल की और इस पद पर दूसरे नंबर पर रहे मनोज कुमार को 299 मत मिले। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित कर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इनसेट
ये चुने गए संकाय प्रतिनिधि
कला संकाय-आशीष राय
वाणिज्य संकाय-गणेश प्रसाद यादव
विज्ञान संकाय-अरविंद कुमार विश्वकर्मा
शिक्षा संकाय-लकी उपाध्याय
विधि संकाय-अनुराग जायसवाल
इनसेट
दो गुटों में नोकझोंक, पुलिस ने खदेड़ा
छात्रसंघ चुनाव में मतदान के दौरान बाहर प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे दो गुटों में जमकर नोकझोंक हुई। यहां समाजवादी छात्रसभा और विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता प्रचार के दौरान आपस में भिड़ गए। पहले पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझाया इसके बाद भी किसी ने बात नहीं मानी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी पटक कर प्रचार कर रहे छात्रों को खदेड़ा। इसी बीच सपा नेता लालू यादव और पुलिस अधिकारियों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि पुलिस ने लालू की पिटाई कर दी, इसमें उसे हल्की चोट भी आई है। उधर मतगणना के बाद शाम को मैदागिन इलाके में फायरिंग की सूचना भी मिली लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने अफवाह उड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed