{"_id":"5c116fb9bdec2212ce24213c","slug":"21544646585-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नए भारत के निर्माण में प्रवासियों की भूमिका’ थीम पर होगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नए भारत के निर्माण में प्रवासियों की भूमिका’ थीम पर होगा सम्मेलन
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 15वां प्रवासी भारतीय सम्मेलन ‘नए भारत के निर्माण में प्रवासियों की भूमिका’ थीम पर आयोजित होगा। इसमें आने वाले प्रवासियों से संवाद के दौरान भारत के विकास में योगदान के लिए द्विपक्षीय वार्ता भी की जाएगी। एनआरआई राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- प्रवासियों के सामने बदलती काशी के जरिए पूरे भारत की छवि जानी है। ऐसे में एक महीने में तैयारियों को पुख्ता कर लिया जाए। इस दौरान विभागों की भूमिका और समयसीमा भी तय की गई।
एनआरआई राज्यमंत्री ने बुधवार को प्रवासी सम्मेलन के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और टेंट सिटी का निर्माण करने वाली फर्म को कॉटेज की अच्छी गुणवत्ता, पानी, सर्दी, हवा प्रूफ बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त सभागार में बैठक में उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद 24 जनवरी को वाराणसी से इलाहाबाद जाते समय एनआरआई के साथ पुलिस स्कॉट व एंबुलेंस भी रहेगी। कार्यक्रम स्थलों पर जाने को सभी डेलिगेट्स को आई कार्ड जारी किया जाएगा और बाकी लोगों को नियत स्थान के लिए आमंत्रण पत्र होगा। सम्मेलन के दौरान विशेष रात्रि पेट्रोलिंग और शहर में सफाई अभियान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए प्रायोजित व्यवस्था होगी, मगर प्रवासी शहर घूमने के दौरान पहुंचकर आई कार्ड दिखाएं तो उनके लिए स्पेशल काउंटर से दर्शन की व्यवस्था हो। राज्यमंत्री ने कहा- भव्य आयोजन की सभी जानकारियां विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएं, ताकि प्रवासियों को अपडेट किया जा सके। टेंट सिटी से टीएफसी पैदल आने के लिए भी रिंग रोड पर फुट ओवरब्रिज तैयार करने का निर्देश दिया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि टेंट सिटी में उपयोग की गई किसानों के भूमि का मुआवजा जल्द ही जारी होगा। इस दौरान प्रशासन, पुलिस के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रवासियों को दिखे गंगोत्री से गंगा सागर तक का भव्य रूप
हस्तकला संकुल में गंगोत्री से गंगा सागर तक गंगा का भव्य रूप फसाड सीन से दर्शाया जाएगा। बीएचयू शिक्षण संस्थान को सीन के जरिए प्रवासियों को बताया जाएगा। 20 से 23 जनवरी तक राजघाट पर गंगा महोत्सव होगा। 42 एकड़ के टेंट सिटी में गोल्ड कार्ड, ई रिक्शा, जिम व योगा, विदेशी मुद्रा एक्सचेंज, एटीएम की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
अफसरों की जिम्मेदारी हुई तय
आवास के लिए वीडीए, सफाई के लिए नगर निगम, यातायात के लिए आरटीओ, सुरक्षा के लिए पुलिस, सड़कों केे लिए लोक निर्माण की जिम्मेदारी तय की गई। 15 जनवरी तक सम्मेलन के लिए सभी तैयारियों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है।